Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित -- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिनांक 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ एवं तिरंगा यात्रा के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में आज देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पृथ्वीपुर में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं शासकीय हाई स्कूल, पिपरा में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ककावनी में भी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।शासकीय हाई स्कूल, बीजोर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रैली आयोजित कर विद्यार्थियों एवं आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में शासकीय हाई स्कूल, लाडपुरा में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने तिरंगे एवं राष्ट्रप्रेम से संबंधित आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं शासकीय माध्यमिक शाला, जेर में मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित हर घर तिरंगा अभियान के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए तिरंगा विषय पर पोस्टर एवं पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पोस्टर एवं पत्रों के माध्यम से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना तथा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना रहा। Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram #JansamparkMP #niwari

2 views | Niwari, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

MORE NEWS

🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान🇮🇳

#HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram #jansamparkMP #niwari

🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान🇮🇳 #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram #jansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

सेवा हमारा धर्म और अंत्योदय हमारा लक्ष्य - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बुजुर्गो को पेंशन का संबल, बहनों को रक्षाबंधन का उपहार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से दो विभागों की योजनाओं के पात्र हितग्राहियों के खातों में अंतरित किए 311 करोड़ रुपए
--
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय से प्रदेश के लाखों पात्र हितग्राहियों के खातों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की पेंशन राशि तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिल की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद हितग्राहियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सबके घरों में खुशहाली आए, यही हमारी भावना है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सेवा और अंत्योदय है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, युवा, नारी शक्ति और किसान कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्पण भाव से सबकी सेवा हमारा धर्म और अंत्योदय ही हमारा अंतिम लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के 35 लाख 25 हजार से अधिक पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में 211 करोड़ 53 लाख रुपये अंतरित किये। यह राशि जुलाई 2026 की पेंशन के रूप में संबंधित हितग्राहियों के खातों में पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि पेंशन की राशि भले छोटी हो, लेकिन इससे मिलने वाला सहारा बहुत बड़ा होता है। बुजुर्गो के चेहरे की मुस्कान से ही सरकार को लोक कल्याण के लिए और भी बेहतर काम करने की नई ऊर्जा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे त्यौहार उत्सव का अवसर ही नहीं, समाज के अंतिम व्यक्ति की खुशियों से जुड़ने का अवसर भी होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए नागरिकों के सम्मान और सबकी खुशी से बढ़कर दूसरा कोई त्यौहार नहीं है। इसीलिए हमने आने वाले त्यौहारों पर सबसे पहले बुजुर्गजनों को पेंशन राशि अंतरित करने का फैसला लिया।

श्रावण मास और आगामी रक्षाबंधन पर्व का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की लगभग 22 लाख 20 हजार से अधिक बहनों के खातों में अप्रैल और मई 2026 की गैस सिलेंडर रिफिल की राशि भी सिंगल क्लिक से अंतरित की। इसके तहत करीब 99 करोड़ रुपये की दो माह की सब्सिडी बहनों के खातों में पहुंचाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन तो बहनों का ही महीना होता है। बहनें खुश न हों, तो घर में रौनक नहीं होती, इसीलिए हमने अभी से ही उन्हें रक्षाबंधन का उपहार देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी बहनों को रक्षाबंधन की आत्मीय शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी आनंद से रक्षाबंधन मनाएं, अच्छे पकवान बनाएं और अपने भाईयों को खिलायें। उन्होंने कहा कि बहनों की खुशी में ही हमारी खुशी है, बहनों के कल्याण में हम कोई कमी नहीं रखेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए महाकाल की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश के सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया।

मंत्रालय में हुए कार्यक्रम को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री रश्मि अरूण शमी, प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण श्रीमती सोनाली वायंगणकर सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

निवाड़ी जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा राशि अंतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग सुश्री वान्या टंडन ने हितग्राहियों एवं अधिकारियों के साथ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #लाड़ली_बहना_योजना_MP #JansamparkMP #niwari

सेवा हमारा धर्म और अंत्योदय हमारा लक्ष्य - मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुजुर्गो को पेंशन का संबल, बहनों को रक्षाबंधन का उपहार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से दो विभागों की योजनाओं के पात्र हितग्राहियों के खातों में अंतरित किए 311 करोड़ रुपए -- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय से प्रदेश के लाखों पात्र हितग्राहियों के खातों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की पेंशन राशि तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिल की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद हितग्राहियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सबके घरों में खुशहाली आए, यही हमारी भावना है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सेवा और अंत्योदय है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, युवा, नारी शक्ति और किसान कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्पण भाव से सबकी सेवा हमारा धर्म और अंत्योदय ही हमारा अंतिम लक्ष्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के 35 लाख 25 हजार से अधिक पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में 211 करोड़ 53 लाख रुपये अंतरित किये। यह राशि जुलाई 2026 की पेंशन के रूप में संबंधित हितग्राहियों के खातों में पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि पेंशन की राशि भले छोटी हो, लेकिन इससे मिलने वाला सहारा बहुत बड़ा होता है। बुजुर्गो के चेहरे की मुस्कान से ही सरकार को लोक कल्याण के लिए और भी बेहतर काम करने की नई ऊर्जा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे त्यौहार उत्सव का अवसर ही नहीं, समाज के अंतिम व्यक्ति की खुशियों से जुड़ने का अवसर भी होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए नागरिकों के सम्मान और सबकी खुशी से बढ़कर दूसरा कोई त्यौहार नहीं है। इसीलिए हमने आने वाले त्यौहारों पर सबसे पहले बुजुर्गजनों को पेंशन राशि अंतरित करने का फैसला लिया। श्रावण मास और आगामी रक्षाबंधन पर्व का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की लगभग 22 लाख 20 हजार से अधिक बहनों के खातों में अप्रैल और मई 2026 की गैस सिलेंडर रिफिल की राशि भी सिंगल क्लिक से अंतरित की। इसके तहत करीब 99 करोड़ रुपये की दो माह की सब्सिडी बहनों के खातों में पहुंचाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन तो बहनों का ही महीना होता है। बहनें खुश न हों, तो घर में रौनक नहीं होती, इसीलिए हमने अभी से ही उन्हें रक्षाबंधन का उपहार देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी बहनों को रक्षाबंधन की आत्मीय शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी आनंद से रक्षाबंधन मनाएं, अच्छे पकवान बनाएं और अपने भाईयों को खिलायें। उन्होंने कहा कि बहनों की खुशी में ही हमारी खुशी है, बहनों के कल्याण में हम कोई कमी नहीं रखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए महाकाल की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश के सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। मंत्रालय में हुए कार्यक्रम को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री रश्मि अरूण शमी, प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण श्रीमती सोनाली वायंगणकर सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे। निवाड़ी जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा राशि अंतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग सुश्री वान्या टंडन ने हितग्राहियों एवं अधिकारियों के साथ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #लाड़ली_बहना_योजना_MP #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान🇮🇳 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पृथ्वीपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन
--
देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर परिषद पृथ्वीपुर द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। 

रैली में नगर के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, नगर परिषद के समस्त पार्षद गढ़,कर्मचारियों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह आयोजन जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार, जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

तिरंगा रैली तहसील प्रांगण से प्रारंभ होकर फुब्बारा चौराहा होते हुए अमर सिंह राठौर स्टेडियम पहुंची। रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे स्कूली बच्चों और नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना दिखाई दी। रैली के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में बच्चों और नगरवासियों की भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

रैली के समापन स्थल अमर सिंह राठौर स्टेडियम में राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सम्मानपूर्वक खड़े होकर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नीलू खटीक, पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल सिंह यादव, जिला अध्यक्ष राजेश पटेरिया, कोतवाली प्रभारी गौरव राजोरिया, तहसीलदार शुभम मिश्रा, एसडीएम विनीता जैन सहित नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं मुख्य नगर परिषद अधिकारी अरविंद तिवारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।
पृथ्वीपुर में आयोजित यह तिरंगा रैली न केवल एक प्रशासनिक आयोजन रही, बल्कि इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों की सहभागिता ने राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

#HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram #JansamparkMP #niwari

🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के तहत पृथ्वीपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन -- देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर परिषद पृथ्वीपुर द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में नगर के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, नगर परिषद के समस्त पार्षद गढ़,कर्मचारियों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह आयोजन जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार, जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। तिरंगा रैली तहसील प्रांगण से प्रारंभ होकर फुब्बारा चौराहा होते हुए अमर सिंह राठौर स्टेडियम पहुंची। रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे स्कूली बच्चों और नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना दिखाई दी। रैली के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में बच्चों और नगरवासियों की भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया। रैली के समापन स्थल अमर सिंह राठौर स्टेडियम में राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सम्मानपूर्वक खड़े होकर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नीलू खटीक, पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल सिंह यादव, जिला अध्यक्ष राजेश पटेरिया, कोतवाली प्रभारी गौरव राजोरिया, तहसीलदार शुभम मिश्रा, एसडीएम विनीता जैन सहित नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं मुख्य नगर परिषद अधिकारी अरविंद तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। पृथ्वीपुर में आयोजित यह तिरंगा रैली न केवल एक प्रशासनिक आयोजन रही, बल्कि इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों की सहभागिता ने राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान🇮🇳 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पृथ्वीपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन
--
देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर परिषद पृथ्वीपुर द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। 

तिरंगा रैली तहसील प्रांगण से प्रारंभ होकर फुब्बारा चौराहा होते हुए अमर सिंह राठौर स्टेडियम पहुंची। रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे स्कूली बच्चों और नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना दिखाई दी। रैली के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में बच्चों और नगरवासियों की भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

रैली के समापन स्थल अमर सिंह राठौर स्टेडियम में राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सम्मानपूर्वक खड़े होकर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

Department of Culture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram #JansamparkMP #niwari

🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के तहत पृथ्वीपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन -- देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर परिषद पृथ्वीपुर द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली तहसील प्रांगण से प्रारंभ होकर फुब्बारा चौराहा होते हुए अमर सिंह राठौर स्टेडियम पहुंची। रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे स्कूली बच्चों और नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना दिखाई दी। रैली के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में बच्चों और नगरवासियों की भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया। रैली के समापन स्थल अमर सिंह राठौर स्टेडियम में राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सम्मानपूर्वक खड़े होकर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। Department of Culture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026