नावकोठी: समसा पंचायत भवन में विशेष आमसभा का आयोजन, तीन एजेंडों पर हुआ विमर्श
समसा पंचायत भवन में शुक्रवार को विशेष आमसभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुखिया अभिषेक कुमार उर्फ पिंटु ने किया। नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग पीएम कुसुम योजना। आवारा पशुओं के समाधान तथा पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी,पंचायत सचिव राम विनय सिंह,प्रदान के अफसाना रोजी वार्ड सदस्य आदि मौजूद थे।