समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-796,
दिनांक:-18 जून 2026,
===================
आयोजित होने वाले नीट परीक्षा के परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण:-
ज्ञातव्य हो कि आगामी 21 जून 2026 को पूर्णिया जिला मुख्यालय में NEET EXAM को लेकर कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाया गया है ।
क्रमशः 01:-बी०बी०एम० उच्च विद्यालय पूर्णिया।
02: जिला स्कूल पूर्णिया।
03:-अंचित साह उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलौरी पुर्णिया ।
04:-राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्णिया।
05 उर्स लाईन कॉन्वेंट कन्या उच्च विद्यालय ,कोशी कॉलोनी पूर्णिया।
06:- पूर्णिया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक चौक पूर्णिया।
07:- राजा पृथ्वी चंद उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्णिया सिटी पूर्णिया।
08:-जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय गुलाब बाग पूर्णिया।
09:-राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पूर्णिया, पॉलिटेक्निक चौक।
10:- आदर्श मध्य विद्यालय बेलौरी पूर्णिया ।
11:- आदर्श मध्य विद्यालय अनुपनगर बेलौरी पुर्णिया।
12:-मध्य विद्यालय उफरैल पूर्णिया मैं निर्धारित है।
इसी कड़ी में गुरुवार को श्री अंशुल कुमार (भा•प्र•से), जिला पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय, गुलाब बाग, पूर्णिया का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां ससमय बेहतर ढंग से करना सुनिश्चित करें।
मौके पर पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत भा०पु०से०,अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कोऑर्डिनेटर तथा संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Purnia, Bihar | Jun 18, 2026