Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image

।।।।समाहरणालय पूर्णिया।।।। जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-794, दिनांक:-18/06/2026, =================== पूर्णिया पूर्व अंचल स्थित आपदा सामग्री गोदाम का जिलाधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण:- ​श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा गुरुवार को पूर्णिया पूर्व अंचल स्थित आपदा सामग्री गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ के दृष्टिगत विभाग द्वारा किए गए पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया। ​निरीक्षण के दौरान जिलापदाधिकारी महोदय ने गोदाम में उपलब्ध राहत सामग्रियों के स्टॉक और उनके रखरखाव की जांच किया गया। ​ गोदाम में उपलब्ध पॉलिथीन शीट, तिरपाल और विभिन्न आवश्यक राहत सामग्रियों की मात्रा का भौतिक सत्यापन किया गया। जिलापदाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी सामग्रियों का उचित और सुरक्षित रख -रखाव सुनिश्चित करें ,ताकि आपात स्थिति में वे समय पर उपयोग के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। प्राकृतिक आपदा या बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर आम जनमानस को बिना किसी विलम्ब के त्वरित राहत पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया। गोदाम के स्टॉक रजिस्टर और संबंधित आवश्यक दस्तावेज़ों को अद्यतन (अपडेट) रखने का सख्त निर्देश दिया गया। ​जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि आपदा प्रबंधन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभाग आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर आपदा पूर्व तैयारियों को मुकम्मल रखें। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को गोदाम तक जाने के लिए पक्की सड़क के निर्माण हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निरिक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक पूर्णिया सुश्री स्वीटी सहरावत (भा०पु०से०), आपदा प्रभारी सह अपर समाहर्ता श्री सुजय सिंह,अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) एडीएमओ श्री प्रणव कुमार तथा संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 18, 2026

MORE NEWS

श्रीमती कुसुम कुमारी, (केंद्र प्रशासक) वन स्टॉप सेंटर, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से मिशन शक्ति, भारत सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग , महिला एवं बाल विकास निगम अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी जा रही है।

श्रीमती कुसुम कुमारी, (केंद्र प्रशासक) वन स्टॉप सेंटर, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से मिशन शक्ति, भारत सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग , महिला एवं बाल विकास निगम अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी जा रही है।

Purnia, Bihar | Jun 18, 2026

समाहरणालय पूर्णिया, 
जिला जनसंपर्क कार्यालय, 
प्रेस विज्ञप्ति:-796,
दिनांक:-18 जून 2026, 
===================
  आयोजित होने वाले नीट परीक्षा के परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण:-

ज्ञातव्य हो कि आगामी 21 जून 2026 को पूर्णिया जिला मुख्यालय में NEET EXAM  को लेकर कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाया गया है ।

क्रमशः 01:-बी०बी०एम० उच्च विद्यालय पूर्णिया।
02: जिला स्कूल पूर्णिया।
03:-अंचित साह उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलौरी पुर्णिया ।
04:-राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्णिया।
05  उर्स लाईन कॉन्वेंट कन्या उच्च विद्यालय ,कोशी कॉलोनी पूर्णिया।
06:- पूर्णिया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक चौक पूर्णिया।
07:- राजा पृथ्वी चंद उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्णिया सिटी पूर्णिया।
08:-जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय गुलाब बाग पूर्णिया।
09:-राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पूर्णिया, पॉलिटेक्निक चौक।
10:- आदर्श मध्य विद्यालय बेलौरी पूर्णिया ।
11:- आदर्श मध्य विद्यालय अनुपनगर बेलौरी पुर्णिया।
12:-मध्य विद्यालय उफरैल पूर्णिया मैं निर्धारित है।

इसी कड़ी में गुरुवार को श्री अंशुल कुमार (भा•प्र•से), जिला पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय, गुलाब बाग, पूर्णिया का निरीक्षण किया गया।

 निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां ससमय बेहतर ढंग से करना सुनिश्चित करें।
मौके पर पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत भा०पु०से०,अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कोऑर्डिनेटर तथा संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-796, दिनांक:-18 जून 2026, =================== आयोजित होने वाले नीट परीक्षा के परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण:- ज्ञातव्य हो कि आगामी 21 जून 2026 को पूर्णिया जिला मुख्यालय में NEET EXAM को लेकर कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाया गया है । क्रमशः 01:-बी०बी०एम० उच्च विद्यालय पूर्णिया। 02: जिला स्कूल पूर्णिया। 03:-अंचित साह उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलौरी पुर्णिया । 04:-राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्णिया। 05 उर्स लाईन कॉन्वेंट कन्या उच्च विद्यालय ,कोशी कॉलोनी पूर्णिया। 06:- पूर्णिया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक चौक पूर्णिया। 07:- राजा पृथ्वी चंद उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्णिया सिटी पूर्णिया। 08:-जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय गुलाब बाग पूर्णिया। 09:-राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पूर्णिया, पॉलिटेक्निक चौक। 10:- आदर्श मध्य विद्यालय बेलौरी पूर्णिया । 11:- आदर्श मध्य विद्यालय अनुपनगर बेलौरी पुर्णिया। 12:-मध्य विद्यालय उफरैल पूर्णिया मैं निर्धारित है। इसी कड़ी में गुरुवार को श्री अंशुल कुमार (भा•प्र•से), जिला पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय, गुलाब बाग, पूर्णिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां ससमय बेहतर ढंग से करना सुनिश्चित करें। मौके पर पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत भा०पु०से०,अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कोऑर्डिनेटर तथा संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Purnia, Bihar | Jun 18, 2026

समाहरणालय पूर्णिया, 
जिला जनसंपर्क कार्यालय, 
प्रेस विज्ञप्ति:-798,
दिनांक:-18 जून 2026, 
===================

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, पूर्णिया श्रीमती सुगंधा शर्मा के निदेश के आलोक में गुरुवार को पूर्णिया जिला अंतर्गत पूर्णिया पूर्व (सदर) प्रखंड में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों को सामाजिक कुरीतियों, महिला अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है, साथ ही PMMVY एवं MKUY की प्रगति लाने हेतु जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को बाल विवाह उन्मूलन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा, महिला सुरक्षा तथा अल्पायु में मातृत्व से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 

बाल विवाह एवं दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए इनके उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया गया 

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पूर्णिया सदर लक्ष्मी कुमारी एवं केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर कुसुम कुमारी द्वारा वन स्टॉप सेंटर एवं 181 महिला हेल्प लाईन की जानकारी दी गयी एवं सभी महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका, लेखा सहायक DHEW एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। 

जिसमें जिला मिशन समन्वयक, DHEW नंदन कुमार सिंह ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से डिजिटल भुगतान प्रणाली तथा वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई । 

उन्होंने महिलाओं को नियमित बचत एवं सरकारी वित्तीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। 

महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। 

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को लाभ दिया जा सके इस हेतु सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को विशेष निर्देश दिया गया कि ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त किया जाये । 

कार्यक्रम में महादलित टोला के किशोरी समूह की सदस्यों एवं स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया तथा विभिन्न विषयों पर अपने विचार भी साझा किया गया। 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाज से समाप्त करने तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-798, दिनांक:-18 जून 2026, =================== जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, पूर्णिया श्रीमती सुगंधा शर्मा के निदेश के आलोक में गुरुवार को पूर्णिया जिला अंतर्गत पूर्णिया पूर्व (सदर) प्रखंड में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों को सामाजिक कुरीतियों, महिला अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है, साथ ही PMMVY एवं MKUY की प्रगति लाने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को बाल विवाह उन्मूलन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा, महिला सुरक्षा तथा अल्पायु में मातृत्व से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बाल विवाह एवं दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए इनके उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया गया कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पूर्णिया सदर लक्ष्मी कुमारी एवं केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर कुसुम कुमारी द्वारा वन स्टॉप सेंटर एवं 181 महिला हेल्प लाईन की जानकारी दी गयी एवं सभी महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका, लेखा सहायक DHEW एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। जिसमें जिला मिशन समन्वयक, DHEW नंदन कुमार सिंह ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से डिजिटल भुगतान प्रणाली तथा वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई । उन्होंने महिलाओं को नियमित बचत एवं सरकारी वित्तीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को लाभ दिया जा सके इस हेतु सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को विशेष निर्देश दिया गया कि ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त किया जाये । कार्यक्रम में महादलित टोला के किशोरी समूह की सदस्यों एवं स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया तथा विभिन्न विषयों पर अपने विचार भी साझा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाज से समाप्त करने तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया । Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 18, 2026

समाहरणालय पूर्णिया, 
जिला जनसंपर्क कार्यालय, 
प्रेस विज्ञप्ति:-797,
दिनांक:-18 जून 2026, 
===================

जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों में प्रखंड सहयोग- सह-जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

आगामी 7 जुलाई 2026 को जिले के विभिन्न नगर निकायों में नगर सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर आयोजित किया जाएगा।

इसी कड़ी में गुरुवार को जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय, गुलाबबाग का निरीक्षण किया गया। 
जहां पर 7 जुलाई 2026 को पूर्णिया नगर निगम के वार्ड संख्या 37, 38, 39 एवं 41 के नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित मामलों के समाधान हेतु शिविर का आयोजन निर्धारित किया गया है। इसके लिए उक्त संबंधित वार्डों के नागरिकों से एक माह पूर्व से ही उनकी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि शिविर का व्यापक प्रचार
-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक संबंधित नागरिक शिविर में भाग लेंकर अपनी शिकायतें एवं समस्याओं के निराकरण का लाभ उठा सकें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-797, दिनांक:-18 जून 2026, =================== जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों में प्रखंड सहयोग- सह-जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 7 जुलाई 2026 को जिले के विभिन्न नगर निकायों में नगर सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय, गुलाबबाग का निरीक्षण किया गया। जहां पर 7 जुलाई 2026 को पूर्णिया नगर निगम के वार्ड संख्या 37, 38, 39 एवं 41 के नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित मामलों के समाधान हेतु शिविर का आयोजन निर्धारित किया गया है। इसके लिए उक्त संबंधित वार्डों के नागरिकों से एक माह पूर्व से ही उनकी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि शिविर का व्यापक प्रचार -प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक संबंधित नागरिक शिविर में भाग लेंकर अपनी शिकायतें एवं समस्याओं के निराकरण का लाभ उठा सकें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 18, 2026