शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा का पुतला फूंका
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क, तिकोनिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण किए जाने का विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा तथा केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा का पुतला दहन किया।
कांग्रेस नेताओं ने कथित शुद्धिकरण की कार्रवाई को आपत्तिजनक बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान “नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद” और “पुष्कर धामी मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए गए।
प्रदर्शन में ललित जोशी, राधा आर्या, विनोद कुमार और जिला अध्यक्ष इंदर पाल आर्य समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और भाजपा कांग्रेस के आरोपों पर क्या जवाब देती है।
रिपोर्टर: रिहान खान | हल्द्वानी
I7 News
#I7News #Haldwani #Congress #BJP #ShuddhikaranVivad #RamleelaMaidan #BudhPark #Tikonia #CongressProtest #BJPKaPutla #HaldwaniNews #UttarakhandNews #PoliticalNews #NainitalNews #RihanKhan