मुज़फ्फरनगर: नई मंडी पुलिस ने चांदपुर पुलिया से चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अवैध तमंचा किया बरामद
जनपद मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा लगातार जनपद मुजफ्फरनगर में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान को लेकर नई मंडी पुलिस के द्वारा चांदपुर पुलिया से चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त शौकीन पुत्र अब्दुल रशीद को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा 12 बर एक जिंदा कारतूस बरामद किया है जिसे पुलिस ने बुधवार की सुबह 11:15 बजे भेज दिया है