2013 दंगे के दौरान नंगला मंदौड़ पंचायत में भड़का भाषण देने के मामले में मंगलवार की दोपहर 2:30 के करीब पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, पूर्व कैबिनेट सुरेश राणा,पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत कई आरोपी एमपी- एमएलए कोर्ट में पेश हुए। इनमें से कई आरोपियों के कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर रखे थे।