मुज़फ्फरनगर: गाँव लकड़संधा में असामाजिक तत्वों ने कई देवता स्थलों को तोड़कर किया खंडित, ग्रामीणों में बढ़ा रोष
गांव लकड़संदा में असामाजिक तत्व ने कई देवता स्थलों को तोड़कर खंडित कर दिया गया।जैसे ही ग्रामीणों को बुधवार की सुबह 10:00 बजे के करीब जानकारी लगी तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में रोष फैल गया।और वह वहीं पर बैठ गए उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि जल्द ही ऐसे सामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जो हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया है।