जनपद मुजफ्फरनगर की नगर कोतवाली पुलिस के द्वारा मंगलवार की शाम 4:00 बजे के करीब चेकिंग के नदी रोड से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें पुलिस के द्वारा शराफत एवं सादिक को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं जिन्हें पुलिस के द्वारा जेल भेज दिया।