बड़हिया: वीरुपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में सर्पदंश से किशोरी की मौत, समय पर नहीं हुआ इलाज
बड़हिया प्रखंड के वीरुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गिरधरपुर गांव में सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई. शनिवार अपराह्न 1 बजे बीरुपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतका गिरधरपुर गांव के रहने वाले राजन महतो की पुत्री नंदनी कुमारी बताई गई. सर्पदंश के बाद मृतका का समय पर इलाज नहीं हुआ.