राठ: युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी और माता-पिता के साथ की मारपीट, पीड़ितों ने कोतवाली में दी तहरीर
Rath, Hamirpur | Mar 29, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के छोटी जुल्हैटी इलाके में एक दबंग युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अपने ही घर में जबरन घुसकर अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ गाली गलौज करते हुए तीनों लोगों की जमकर पिटाई कर दी तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ितों ने आज शनिवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।