बागीदौरा: गातरोड़ धाम पर 201 किलो दूध से गोगाजी महाराज का अभिषेक, महाआरती में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
बांसवाड़ा। कस्बे के कल्याण गातरोड़ धाम पर आज सोमवार सुबह 11बजे गोगा नवमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोकदेवता गोगाजी महाराज का 201 किलो गाय के दूध से दुग्धाभिषेक किया गया। मंदिर परिसर को फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया। मंदिर के महंत सुखवीर सिंह चौहान ने बताया कि गोगा नवमी पर श्रद्धालुओं ने गोगाजी महाराज की प्रतिमा का कमल एवं गुला