➡️ #आंगन_सेवा_मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन सेवा मिलन के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका को और प्रभावी बनाया जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों में राष्ट्र के नौनिहाल बच्चों का शिक्षण, लालन-पालन एवं सर्वांगीण विकास किया जाता है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं घर-घर पहुंचकर कुपोषण, एनीमिया, सिकल सेल, टीबी सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करने और जरूरतमंदों को उचित पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul