➡️ #सेवा_संकल्प_अभियान के तहत जिले में 26 सितंबर से "आंगन सेवा मिलन" कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम विवेकानंद वार्ड ग्रीन सिटी के आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, विकास वार्ड पार्षद श्री आनंद प्रजापति, श्री विकास मिश्रा, श्रीमती रश्मि साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात जिला पंचायत सीईओ श्री जायसवाल द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां भी दी।
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026