➡️ #आंगन_सेवा_मिलन कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर #प्रधानमंत्री_मातृ_वंदना_योजना की लाभान्वित हितग्राही श्रीमती आरती पवार ने योजना से मिले लाभ के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें काफी मदद मिली है। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
3 views | Betul, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026