दरभंगा: सीएम कॉलेज के चार छात्रों ने यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता पाई, महाविद्यालय में खुशी
दरभंगा के सीएम कॉलेज के चार छात्रों ने यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस सफलता से महाविद्यालय में खुशी की लहर है। इन छात्रों के लिए लेक्चररशिप मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस बात की जानकारी महाविद्यालय प्रशासन ने गुरुवार को दोपहर 3 बजे प्रेस जारी कर दी है।बता दे कि पिछले वर्ष भी आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने यूजीसी नेट और JRF मे सफलता मिली थी।