दरभंगा: आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्ता ने किया कोसी पश्चिमी तटबंध का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
दरभंगा के अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन के द्वारा कोसी पश्चिमी तटबंध का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बांध सुरक्षित पाया गया। तटबंध पर 10 किलोमीटर तक डॉवेल का काम किया गया है । इस वर्ष एक 1.75 मीटर ऊंचा अतिरिक्त स्पर का भी निर्माण किया गया है। कुछ स्थलों पर अस्थायी अतिक्रमण पाया गया ,जिसका निराकरण किया जा रहा है। यह जानकारी गुरुवार की शाम 5.30 बजे दी गई।