दरभंगा: डीएम ने CMR की शत-प्रतिशत आपूर्ति को लेकर की बैठक, 31 जुलाई तक जमा नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई
दरभंगा के अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में पैक्स अध्यक्षो/व्यापार मंडल द्वारा खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में शतप्रतिशत सीएमआर जमा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। उन्होंने कहा कि कि खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में अब तक जिले में 24770.509 मेट्रिक टन सीएमआर की आपूर्ति की गई है। यह जानकारी गुरुवार की शाम 5:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।