दरभंगा: DM की अध्यक्षता में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए समीक्षा बैठक आयोजित
जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समारोह को गरिमामय, हर्षोल्लासपूर्ण एवं रंगारंग तरीके से मनाने के निर्देश दिए। जिला जनसंपर्क अधिकारी को व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया। मुख्य समारोह स्थल –15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि स्वास्थ मंत्री होंगे