दरभंगा: ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ने दरभंगा प्रमंडल कार्यालय के समक्ष दिया एक दिवसीय धरना
ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की ओर से दरभंगा प्रमंडल आयुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरना के उपरांत एक प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त महोदय से मुलाकात कर 14 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। धरना में मौजूद वक्ताओं ने कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इन सभी बातों की जानकारी AIDSO के द्वारा गुरुवार को दोपहर 3 बजे दी गई।