सिंगरौली: एसपी कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित, एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्या, कार्यवाही के दिए निर्देश
आज दिनांक 19 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक, श्री मनीष खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सिंगरौली में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी नवानगर श्री कपूर त्रिपाठी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।