सिंगरौली: मोटरसाइकिलें चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 2 मोटरसाइकिल बरामद: कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
एसपी मनीष खत्री (भापुसे) द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन व सीएसपी पी.एस. परस्ते के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अशोक सिंह परिहार व पुलिस टीम को मोटरसायकलों की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।