सिंगरौली: मयार ब्रिज के पास जंगल में पेड़ से लटकी मिली लाश, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
सिंगरौली जिले में एक निजी कंपनी के कर्मचारी का शव बीजपुर रोड स्थित मयार ब्रिज के पास पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान बृजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह नवजीवन विहार का रहने वाला था।शव के पास ही उसकी बाइक भी खड़ी मिली। सासन चौकी प्रभारी संदीप नामदेव के अनुसार, बृजेंद्र 13 अगस्त से लापता था। परिजनों ने 16 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।जांच में सा