गोपालगंज: बंजारी मोड़ के पास कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर, कोई हताहत नहीं
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। वहीं इस घटना के बाद वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई नजर आई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।