गोपालगंज: सुरवनिया में घर से बाजार जा रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर: बोले स्वजन राम कुमार सिंह।
जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सुरवनिया में नहर के समीप घर से बाजार जा रहे युवक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। वहीं इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद सदर अस्पताल में भर्ती जख्मी युवक को स्वजन ने गोरखपुर रेफर कर दिया। इसकी जानकारी स्वजन राम कुमार सिंह ने इसकी जानकारी गुरुवार को दी।