मलारनाडूंगर: खिरनी बौंली रोड पर भीषण सड़क हादसे में थार जीप की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की हुई मौत, दूसरा युवक हुआ घायल
मलारना डूंगर क्षेत्र के खिरनी बौंली रोड पर मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे भीषण सड़क हादसा सामने आया। यहां एक थार जीप ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक आहद अली की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक कैफ अली गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को जयपुर रेफर किया गया।