पंचदेव धाम में श्वेता कुमारी उर्फ नेही सम्मानित।
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत चपरा स्थित पंचदेव धाम में आयोजित कार्यक्रम में राज्य महोत्सव संघ के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर श्वेता कुमारी उर्फ नेही को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उन्हें आमंत्रित कर विशेष सम्मान दिया गया। सम्मान समारोह में मौजूद लोगों ने उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
सम्मानित होने के बाद श्वेता कुमारी ने कहा कि इस विशेष सम्मान के लिए अशोक कुमार सिंह, इंजीनियर सुबोध कुमार सिंह, एवं संजय कुमार सिंह का हृदय से आभार। आप सभी का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल है।