पुलिस लाइन में गरिमापूर्ण तरीके से उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने किया शस्त्र पूजन
असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है विजयादशमी पर्व : उप मुख्यमंत्री
____________________
विजयादशमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन रीवा में शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया और जिलेवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जी को सशस्त्र बल के जवानों ने गार्ड ऑफ आनर दिया। पुलिस बल द्वारा गरिमापूर्ण तरीके से पर्व मनाया गया।
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और अधर्म पर धर्म की विजय का शाश्वत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी एक गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा है, जिसका उद्देश्य आराजक शक्तियों की समाप्ति और रचनात्मक शक्तियों की ताकत को बढ़ाना है। विजयादशमी अहंकार को समाप्त करने और मर्यादा की जीत स्थापित करने का संकल्प लेने का दिन है, क्योंकि रावण अहंकार के प्रतीक थे और भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम मर्यादा के प्रतीक थे।
इस गरिमामयी आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पांडेय और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गुप्ता कमिश्नर श्री शीलेन्द्र सिंह और कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी तथा संभ्रांतजन उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Rajendra Shukla Office Of Rajendra Shukla
#VijayaDashmi #दशहरा
#Rewa #रीवा
2 views | Rewa, Madhya Pradesh | Oct 20, 2026