रूड़की: कृष्णा नगर में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद,एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर छोड़ा कुत्ता,कुत्ते ने तीन को काटकर किया घायल
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण नगर गली नंबर 1 में आज दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बड़ा की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर अपना कुत्ता छोड़ दिया। जिसके बाद कुत्ते ने संजय चौधरी,विकास सैनी और महेश सैनी नाम के तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा किसी तरह मामला शांत कराया गया है।