करछना: पचदेवरा के पास दो हिस्सों में बटी मालगाड़ी ट्रेन गार्ड एवं ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।
करछना क्षेत्र के पचदेवरा के पास सोमवार सुबह 11 बजे के करीब दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग से गुजर रही मालगाड़ी ट्रेन का आधा हिस्सा कपलिंग खुलने से अलग हो गई। गार्ड को झटका लगने पर देखा तो ट्रेन दो हिस्सों में हो गई थी। गार्ड ने तत्काल ड्राइवर को जानकारी देकर इंजन को रुकवाया। इसके बाद बोगी सहित इंजन को वापस कर कपलिंग जोड़ा गया।