करछना: डीहा गांव में खेत के मेड़ पर घास छील रही दो सगी बहनों के साथ दबंग युवक ने किया मारपीट दूसरे दिन भी नहीं हुई कार्यवाही
करछना क्षेत्र के डीहा गांव में रविवार सुबह राकेश कुमार की दो बेटियां कंचन कुमारी एवं सुषमा कुमारी घास छीलने के लिए गई थी। जहां घास छीलते छीलते गांव के बुल्ली कुमार के खेत पर पहुंच गई,और दोनों बहाने मेंड़ पर बैठकर घास छीलने लगी। आरोप है कि उसी दरमियान बुल्ली का बेटा तनु कुमार पहुंचा और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर दोनों को मारा पीटा।