महाराजगंज: कोटवा मदनिया में खुद की जमीन के लिए पीड़ित दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर, दबंगों पर कब्जा करने का लगाया आरोप
11 जुलाई शनिवार की दोपहर 2:00 बजे पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र लेकर अपनी ही जमीन के लिए न्याय की गुहार लगाइ है। पीड़ित के मुताबिक उसके दादा की जमीन को उसके द्वारा बैनामा कराया गया था। दादा की मौत के बाद उक्त जमीन पर दबंगो के द्वारा कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी शिकायत थाने में की गई है। और कार्रवाई करने की मांग की गई है।