🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
दहेज उत्पीड़न के बाद विवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के भरथीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही विवाहिता को दहेज में ₹2 लाख की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप यह भी है कि 9 जुलाई की शाम ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
⚠️ नोट: यह मामला प्राथमिकी में दर्ज आरोपों पर आधारित है। घटना की वास्तविक परिस्थितियों का निर्धारण पुलिस जांच के बाद होगा।
Public maharajganj #LocalNews #everyone #followers
#BreakingNews #Maharajganj #Farenda #DowryCase #CrimeNews #UPPolice #Justice #Bharthipur #MahilaSuraksha #HindiNews