भीलवाड़ा: स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन, परिवार कल्याण कार्यक्रम में भीलवाड़ा राज्य में दूसरे स्थान पर
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय वर्चुअल समारोह में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भीलवाड़ा जिले को राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान का सम्मान मिला। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान ने जिले को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।