नवाबगंज: नवाबगंज कनेक्शन: गलत धाराओं में दर्ज केस पर 3 पुलिसकर्मियों को SSP ने किया सस्पेंड, बड़ी कार्रवाई
नवाबगंज थाने से जुड़े एक पुराने प्रकरण में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। नवाबगंज में तैनात उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।मामला वर्ष 2023 का है, जब सीबीगंज थाने में एक महिला ने शिकायत दी थी कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में छोड़ दिया।