पटना ग्रामीण: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने पर पटना में जश्न का माहौल, लोगों ने जलाए पटाखे
भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। भारत ने 12 साल बाद एक बार फिर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में पहले खेलने के बाद न्यूजीलैंड ने 251 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली।