पटना ग्रामीण: पटना में बाइक के नंबर प्लेट पर टेप लगाकर चलने वाले युवक को ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा, युवक करता रहा बहाने
अपने वाहनों के नंबर प्लेट पर चलान से बचने के लिए टेप लगाकर चलने वाले वाहन चालकों पर अब ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई कर रही है। रविवार शाम 6:30 बजे ट्रैफिक पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। ट्रैफिक पुलिस ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें एक युवक को ट्रैफिक पुलिस के द्वारा पकड़ा गया जिसने अपने बाइक के नंबर प्लेट पर टेप लगा रखा था।