गिर्वा: उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 500 लीटर वाश व भट्टियां की गईं नष्ट
Girwa, Udaipur | Mar 12, 2025 उदयपुर जिले के थाना घासा पुलिस ने होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर पुलिस टीम ने 12 मार्च 2025 को दबिश देकर 07 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की और 500 लीटर वाश व भट्टियों को नष्ट कर दिया। मौके से आरोपी मंगल सिंह को गिरफ्तार कर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।