मुहर्रम की 7 पूरी शिद्दत और ईमानदारी और धूम धाम से मनाया लोहरदगा में
आज लोहरदगा में मुहर्रम की सातवीं पूरी शिद्दत और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शहर के विभिन्न इमामबाड़ों और कर्बला मैदान में सुबह से ही अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में गम और अकीदत के साथ मजलिसें कीं और फातेहाख्वानी की।
केंद्रीय मुहर्रम कमेटी और अंजुमनों इस्लामिया लोहरदगा की ओर से कर्बला मैदान के आसपास मेले जैसा माहौल रहा, जिस में बच्चों को खेलने के लिए झूले वगैरा का इंतजाम किया गया जहां शर्बत और अन्य नज़र-नियाज़ का इंतज़ाम किया गया।सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई और शांति समितियों के सदस्य भी मुस्तैद रहे। पूरे दिन लोहरदगा में गम, सच्चाई और इंसाफ के संदेश के साथ मुहर्रम की सातवीं शांति और भाईचारे के माहौल में सम्पन्न हुई। #lohardagakarbala #lohardagakarbala #lohardaga_public #jharkhand #monuvlogslohardaga #viral #lohardaga