ओरमांझी: रांची नगर निगम द्वारा संत जेवियर कॉलेज में एनसीसी छात्रों के बीच फलदार वृक्षों का वितरण
संत जेवियर कॉलेज में रांची नगर निगम द्वारा बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एनसीसी इकाई के सैकड़ों विद्यार्थियों के बीच फलदार वृक्षों का वितरण किया गया। इस अवसर पर रिलेशंस संस्था के सहयोग से मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण संरक्षण पर एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया।