ओरमांझी: ओरमांझी में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
ओरमांझी में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई है। बिजली मिस्त्री की मौत को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब दस बजे बिजली मिस्त्री 11 हजार वोल्ट की लाइन में खराबी ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। बिजली विभाग ने मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति को अस्थायी रूप से बंद किया था।