ओरमांझी: रांची के मेसरा ओपी क्षेत्र में मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी
रांची के मेसरा ओपी क्षेत्र में सोमवार शाम करीब पांच बजे एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के द्वारा शव की शिनाख्त और पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के द्वारा स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।