ओरमांझी: दीपा टोली न्यू नगर में एक महिला का फंदे से लटका शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
दीपा टोली न्यू नगर में शनिवार सुबह करीब दस बजे एक महिला का फंदे से लटका शव मिला है। फंदे से लटका शव मिलने की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया हैं। परिजनों के अनुसार महिला का गला घोंटकर कर हत्या किया गया हैं।