खेरागढ़: खेरागढ़ में दीपावली की पूर्व संध्या पर तीन मंजिला इमारत में लगी आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
खेरागढ़ में दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार रात करीब 8 बजे एक तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। यह मकान श्याम तोमर का है। इमारत के निचले हिस्से में उनकी प्रिंटर रिपेयरिंग की दुकान संचालित है, जहां वे खुद काम करते हैं। इसके अलावा, इसी