गया टाउन सीडी ब्लॉक: विष्णुपद मंदिर की सुरक्षा अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के हवाले
विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए बिहार सरकार ने इसकी जिम्मेदारी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) को सौंप दी है। गृह विभाग की अधिसूचना के बाद नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। अब मंदिर की सुरक्षा में बीएसएपी का एक पदाधिकारी और 12 सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे, जबकि पहले 10 बिहार पुलिस जवान सुरक्षा संभालते थे।