वाराणसी के 50 चौराहों को चिन्हित किया गया, दारोगा की होगी तैनाती, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दिए जाएंगे सुझाव
Sadar, Varanasi | May 29, 2025 वाराणसी : वाराणसी के यातायात पर लगाम लगाने के लिए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा यातायात-मित्र' प्रोग्राम की शुरुआत करने जा रही है। इसके तहत वाराणसी के 50 चौराहे चिन्हित किए गए हैं। इन चौराहों पर चौकी इंचार्ज या दारोगा की तैनाती की जाएगी। जो ट्रैफिक लगने पर सूचना देंगे और स्थानीय नागरिकों से ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए सुझाव लेंगे।