अररिया जिलाधिकारी ने सुभाष चौक से सदर अस्पताल तक किया निरीक्षण, जाम एवं अतिक्रमण की समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
अररिया जिलाधिकारी विनोद दूहन द्वारा सुभाष चौक से सदर अस्पताल अररिया तक भीड़-भाड़ वाले एवं अतिक्रमणयुक्त मार्गों व स्थलों का निरीक्षण किया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेंद्र कुमार भी उपस्थित थे
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था एवं जाम की समस्या का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने चिन्हित अतिक्रमण वाले स्थलों से अतिक्रमण हटाने तथा यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।उन्होंने आम लोगों की आवागमन सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अररिया एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
Araria, Araria | Sep 18, 2026