शिवहर: लोकसभा चुनाव को लेकर एडीएम ने नवाब हाई स्कूल का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश
लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गई है. शिवहर लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को मतदान होना है. जिसको लेकर एडीएम कृष्ण मोहन सिंह ने नवाब हाई स्कूल का निरीक्षण किया है. उन्होंने कहा है कि नवाब हाई स्कूल में लोकसभा चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. चुनाव संबंधित सभी प्रकार के कार्य नवाब हाई स्कूल में ही किया जाएगा।