रोहिणी: पीतमपुरा में कारोबारी साहिल जैन के घर पर फायरिंग, दो शूटर गिरफ्तार
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के पीतमपुरा में कारोबारी साहिल जैन के घर और उनकी फॉर्च्यूनर कार पर बाइक सवार दो शूटरों ने ताबड़तोड़ 6 गोलियां चलाईं। सीसीटीवी में हमलावर कैद हुए। मामला गैंगवार की तरफ इशारा करता है। पुलिस जांच कर रही है। कारोबारी को पहले भी 2021 में दुबई से धमकी मिली थी।