होशंगाबाद नगर: ग्राम डोंगरवाडा: सरपंच के ज़िला बदले जाने से पद रिक्त, सचिव की बिगड़ी तबियत, पंचायत प्रभारी ने दी जानकारी
जनपद पंचायत के प्रभारी (ब्लॉक पंचायत ऑफिसर) रेवा शंकर लोवंशी ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि नर्मदापुरम के ग्राम डोंगरवाडा माखन कीर के जिलाबदर होने के कारण सरपंच पद रिक्त हुआ है। सोमवार को कीपंचों द्वारा स्थानापन्न सरपंच का चयन होना था, लेकिन सचिव की तबीयत खराब होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।दो-चार दिन में फिर से सम्मेलन बुलाकर चयन होगा।